कोटा के किशोर सागर तालाब की पाल स्थित ग्रामीण हाट में आयोजित ‘राज सखी कोटा मेला – 2026’ के समापन समारोह में शामिल हुआ। ग्रामीण बहनों को अपने कौशल, हस्तशिल्प और खाद्य उत्पादों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनते देखना सचमुच संतोष देता है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “लखपति दीदी” संकल्प को साकार करने में ऐसे मेले महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि दूर-दराज़ के गाँवों की बहनों को प्रशिक्षण, बेहतर विपणन और ऑनलाइन मंचों से जोड़ा जाए, ताकि उनके उत्पादों को व्यापक बाजार मिल सके। स्वदेशी अपनाने और अपनी बहनों के हाथों से बने उत्पादों को प्रोत्साहन देने से आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की नई दिशा मिलेगी। नारी शक्ति के इस परिश्रम और आत्मविश्वास को हर संभव सहयोग मिलता रहे, यही हमारा संकल्प है।
#kota

