Dr. Vikram Sarabhai’s Jayanti

भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के प्रणेता, महान वैज्ञानिक, पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. विक्रम साराभाई जी की जयंती पर सादर नमन।
भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला की स्थापना के साथ उन्होंने भारत में वैज्ञानिक अनुसंधान की नींव रखी और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की स्थापना के माध्यम से देश को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भर बनाया।

उनकी दूरदृष्टि से देश में अंतरिक्ष विज्ञान का उपयोग संचार, मौसम पूर्वानुमान और सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए हो पाया। उनकी प्रेरणा से आज भारत अंतरिक्ष में नई ऊँचाइयाँ छू रहा है।

#विक्रम_साराभाई

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *