जापान के Aichi-Nagoya में आयोजित Asian Games 2026 में कुल 85 पदकों के साथ चौथा स्थान हासिल करने पर Team India को ढेर सारी बधाई।
Asian Games 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने 21 Gold, 27 Silver और 37 Bronze Medals अपने नाम कर देश का गौरव बढ़ाया है।
इन खेलों में भारतीय महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। उन्होंने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट खेल कौशल से देश को अनेक गौरवपूर्ण क्षण दिए।
विशेष रूप से Cricket, Hockey और Kabaddi में भारत की Men’s और Women’s दोनों Teams ने Gold Medal जीतकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है।
Team India के इस शानदार प्रदर्शन ने पूरे देश को गर्व और उत्साह से भर दिया।
यह सफलता केवल पदकों की संख्या नहीं, बल्कि हमारे खिलाड़ियों के संकल्प, अनुशासन, अथक मेहनत और देश के लिए कुछ कर गुजरने की भावना का परिणाम है।
Team India के सभी खिलाड़ियों, उनके Coaches, Support Staff और पूरे भारतीय दल को इस प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।
