नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर राजस्थान दिवस समारोह की साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत, बुधवार सायंकाल अजमेर जिले के पुष्कर स्थित विश्वविख्यात ब्रह्मा मंदिर में, जिला प्रशासन एवं देवस्थान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में, भव्य एवं श्रद्धामय महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें जल संसाधन एवं आयोजना मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विधिवत पूजा-अर्चना कर, ब्रह्मा भगवान की आरती की तथा प्रदेश एवं जिले की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
Suresh Singh Rawat
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

Posted inRajasthan Diwas
