Celebrating a Decade of Startup India’s Vision and Growth

Celebrating a Decade of Startup India’s Vision and Growth

प्रधानमंत्री Narendra Modi जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज #10YearsOfStartupIndia कार्यक्रम को संबोधित करने का सौभाग्य मिला। इस अवसर पर मैं प्रधानमंत्री जी सहित अपने पूरे Startup India परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।

मोदी जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में 10 वर्ष पूर्ण होने की यह यात्रा अविस्मरणीय है जो आने वाले समय में हमारे सभी युवा-युवतियों सहित देश के हर नागरिक को प्रेरित करने वाली है। आज 2 लाख से अधिक startups 50 से अधिक क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं जिसने पूरे विश्व का ध्यान भारत की ओर आकर्षित किया है।

आज जब हम विकसित भारत बनाने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं तो इसमें Startup India परिवार का योगदान अतुलनीय है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी के सहयोग से हम, इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाते हुए भारत को ना केवल आत्मनिर्भरता की नई पहचान देंगे बल्कि वर्ष 2047 तक विकसित होते हुए भी देखेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *