Dr. Prabhat Kumar Singhal from Kota Honored with Lifetime Achievement Award in Delhi
1 min read

Dr. Prabhat Kumar Singhal from Kota Honored with Lifetime Achievement Award in Delhi

Dr.prabhat Kumar Singhal Kota
कोटा के डॉ .प्रभात कुमार सिंघल को मिला लाइफ टाइम्स अचीवमेंट्स अवॉर्ड ”

दिल्ली / राजस्थान से कोटा के लेखक एवं पत्रकार डॉ. प्रभात कुमार सिंघल को युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच, नई दिल्ली द्वारा रविवार को दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी, दिल्ली में लाइफ टाइम्स अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। संस्था के 12 वें अखिल भारतीय साहित्य समारोह में डॉ. सिंघल को डी.पी.चतुर्वेदी स्मृति में लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान पांच हजार एक सौ रुपए राशि के पुरस्कार से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विगत चार दशकों से निरंतर अपने उत्कृष्ट मौलिक सृजन के द्वारा हिंदी भाषा, पत्रकारिता,इतिहास, कला, संस्कृति और हिंदी साहित्य के उन्नयन हेतु उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किया गया। इनके साथ – साथ देश के 8 साहित्यकारों का सम्मान किया गया।
समारोह के प्रमुख मुख्य अतिथि पूर्व आइए एस विनोद प्रकाश गुप्ता, मुख्य अतिथि महेश दिवाकर, अध्यक्ष शैलेन्द्र कपिल एवं अन्य अतिथियों ने माल्यार्पण कर शाल ओढ़ा कर सम्मानपत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान कर साहित्यकारों का सम्मान किया। संस्था अध्यक्ष रामकिशोर उपाध्याय ने सभी का स्वागत किया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में साहित्यिक विषयों पर परिचर्चा, पुस्तकों का विमोचन और काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि इनको दूसरी बार यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। पूर्व में समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत, गांधी नगर, गुजरात द्वारा भी डॉ. सिंघल को लाइफ टाइम्स अचीवमेंट्स अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
———–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *