Rajasthan Pavilion at 45th India International Trade Fair 2026 – Celebrating Traditional Handicrafts, Culture & Heritage

Rajasthan Pavilion at 45th India International Trade Fair 2026 – Celebrating Traditional Handicrafts, Culture & Heritage

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू हुए, पन्द्रह दिवसीय 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में, इस वर्ष की थीम ‘विकास और विरासत’ के अनुरूप राजस्थान मंडप नए रूप-रंग के साथ प्रारंभ हुआ। राजस्थान मंडप के निदेशक ने बताया कि, राजस्थान मंडप इस बार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के राजस्थान सहभागी राज्यों में शामिल है। लगभग 1000 स्क्वायर मीटर में फैले राजस्थान मंडप में, राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से व्यापार मेले में, राजीविका से जुड़े उद्यमियों द्वारा लगभग, 45 स्टॉलों का प्रदर्शन किया गया है, जिसमें राजस्थान के विश्वप्रसिद्ध हस्तशिल्प उत्पादों को विशेष रूप से, देश-विदेश में धूम मचाने वाली राजस्थानी हस्तशिल्प वस्तुओं में लाख की चूड़ियाँ, महिलाओं के श्रृंगार के विविध आइटम्स, जयपुरी रजाइयाँ, टैक्सटाइल्स का सामान, चादरें और मोजड़ियों के उत्पादों के स्टॉल शामिल हैं।

#आपणो_अग्रणी_राजस्थान