Jaipur Establishment Day 2025
जयपुर शहर नगीणों, सब सहरां को सिरमौर जी।
चैत का महीना मैं, निकळै छै गणगौर जी।।
विश्वभर में अपने सांस्कृतिक-वैभव, शास्त्रीय सौंदर्य और अनूठी जीवन-शैली के लिए विख्यात ‘गुलाबी नगरी’ जयपुर के स्थापना दिवस पर समस्त राजस्थानवासियों तथा जयपुर के स्नेहिल नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं के अनुपम संगम से सुसज्जित यह नगर, अद्वितीय शिल्प-कला, सुनियोजित बसावट, विशिष्ट राजस्थानी खान–पान, और धर्म–संस्कृति के दिव्य केंद्रों के आलोक से भारतीय आत्मा की सौंदर्य-सम्पदा का उज्ज्वल प्रतीक बना हुआ है।
जयपुर के आराध्य भगवान श्री गोविन्ददेव जी से प्रार्थना है कि इस शहर की यह दिव्य आभा युग-युगांतर तक इसी प्रकार प्रकाशमान रहे और समस्त जयपुर वासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का निरंतर वास बना रहे।
#जयपुर
