Temple in Indore
Shani Dev Temple, Indore
ॐ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्। छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।। इंदौर के जवाहर मार्ग स्थित श्री शनिदेव मंदिर में विराजमान न्याय के देवता श्री शनिदेव जी की कृपा से संपूर्ण सृष्टि में सुख, शांति और सौभाग्य का संचार हो एवं समस्त जनमानस के सकल मनोरथ पूर्ण हों, यही मंगलकामना है।
Ganesh ji Temple in Indore, Madhya Pradesh
वक्रतुण्ड महाकाय, सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव, सर्वकार्येषु सर्वदा।। धर्मनगरी उज्जैन स्थित बड़ा गणेश मंदिर में विराजमान विघ्नहर्ता, भगवान श्री गणेश जी की कृपा से सबके जीवन में सुख, समृद्धि एवं वैभव का प्रकाश हो, यही प्रार्थना है।
Shri Siddheshwar Veer Balaji Temple, Indore
इंदौर स्थित श्री सिद्धेश्वर वीर बालाजी मंदिर में विराजमान पवनसुत श्री हनुमान जी महाराज से करबद्ध प्रार्थना है कि सभी प्रदेशवासियों पर अपनी असीम कृपा बरसाएं, सभी को सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता प्रदान करें।
Blessings of Shri Ram Patal Vijay Ulte Hanuman Ji of Sanwer, Indore
अष्ट-सिद्धि नवनिधि के दाता।अस बर दीन जानकी माता।। इंदौर जिले के सांवेर में विराजमान श्री राम पाताल विजय उल्टे हनुमान जी महाराज की कृपा और आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे, सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का आगमन हो; यही मंगल कामना करता हूँ।
