Kota-Bundi Greenfield Airport
1 min read

Kota-Bundi Greenfield Airport

आज हाड़ौती के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया।

कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के शिलान्यास तथा परवन अकावद बांध व नौनेरा बांध से जुड़ी महत्वपूर्ण पेयजल परियोजना के भूमि पूजन के साथ विकास के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। यह केवल आधारशिला नहीं, बल्कि हाड़ौती क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में यह ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। कोटा, बूंदी और पूरे हाड़ौती क्षेत्र को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ते हुए यह परियोजना शिक्षा, पर्यटन, उद्योग और व्यापार के नए द्वार खोलेगी। विशेष रूप से कोटा जैसे शिक्षा नगरी में पढ़ने आने वाले लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए यह सुविधा अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।
यह एयरपोर्ट क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अनगिनत अवसर भी सृजित करेगा। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, निवेश के नए रास्ते खुलेंगे और हाड़ौती विकास की नई उड़ान भरेगा।

इसके साथ ही परवन अकावद बांध एवं नौनेरा बांध से जुड़ी पेयजल परियोजना हाड़ौती क्षेत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से कोटा, बूंदी सहित पूरे क्षेत्र के लगभग 2 लाख 65 हजार से अधिक घरों तक “नल से जल” का सपना साकार होगा। यह परियोजना न केवल पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करेगी बल्कि किसानों को सिंचाई के लिए भी पर्याप्त जल उपलब्ध कराएगी, जिससे कृषि क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी।

इस ऐतिहासिक अवसर पर माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री Om Birla जी, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma जी तथा केंद्रीय मंत्री श्री Ram Mohan Naidu Kinjarapu जी की विशेष गरिमामयी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और हाड़ौती के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

कोटा-बूंदी के विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में यह पहल आने वाले वर्षों में क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य करेगी।
.
.
#Kota #Bundi #KotaBundiKiNayiUdan
#Ombirla #Bhajanlalsharma #Heeralalnagar #sangod
#सांगोद_विधानसभा #हर_घर_नल_से_जल #कोटा_ग्रीनफील्ड_एयरपोर्ट
#Rajasthan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *