National Swadeshi Festival in Chittorgarh
चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव का भव्य आयोजन 23 से 28 दिसम्बर तक किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव का आधिकारिक पोस्टर का विमोचन सांसद श्री सी.पी. जोशी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव से स्थानीय कारीगरों, लघु उद्योगों और स्वदेशी उत्पादों को राष्ट्रीय मंच मिलेगा, वहीं महोत्सव में लगने वाला विशाल आयुर्वेद एवं पंचकर्म मेला प्रमुख आकर्षण रहेगा, जहां पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
